अशोक नगर: स्थानीय विधायक इंजीनियर हरिबाबू राय ने जिला लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र कि जनहित में अविलंब गति अवरोधक बनाएं। अशोकनगर पिपरई मार्ग पर यात्रायात की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। इस भयावह स्थिति को दूर करने तथा यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोहम्मद नासिर खान (डब्बू) तथा आशीष रघुवंशी ने संज्ञान लेते हुए स्थानीय विधायक इंजीनियर हरिबाबू राय को निवेदन करते हुए अवगत कराया कि उक्त अशोकनगर पिपरई मुंगावली रोड़ पर वाहनों का यात्रायात अधिक है, तथा यहीं पर बच्चों का स्कूल भी है । अतः कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा है।इस समस्या को समय रहते दूर करने के लिए विधायक द्वारा सौंपे गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि अशोकनगर शहर में स्थित पिपरई मुंगावली रोड पर वाहनों का आवागमन अत्याधिक है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस क्षेत्र के पास ही स्कूल स्थित है। स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए सड़क पार करना खतरे से खाली नहीं रहता। अतः जनहित को ध्यान में रखते हुए, विधायक ने कोलूआ रोड यात्री प्रतीक्षालय के दोनों ओर अविलंब गति अवरोधक बनाने के संबंध में अनुरोध Aपत्र लोक निर्माण विभाग को किया।
- Home
- अविलंब गति अवरोधक बनाएं: विधायक इंजीनियर हरिबाबू राय।