Skip to main content
Submitted by Dr DS Sandhu on
नकबजनी के आरोपियों को पकड़ा

अशोक नगर:(रिपोर्ट नसीर खान)  जिले के कचनार थाना क्षेत्र में ग्राम सोबती में 15 फरवरी को हुए नकबजनी की सनसनी खेज घटना के संबंध में अशोकनगर एसडीओपी विवेक शर्मा ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर एसडीओपी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कचनार उपनिरीक्षक पूनम सेलर द्वारा क्षेत्र में हुई लगभग आठ लाख रुपए की सनसनी खेज नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले चार नकब जनी के आरोपियों को मय माल तथा  नगद सहित बार्दात में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है।
 फरियादिया शारदा बाई पत्नी देवी सिंह उम्र 62 वर्ष, निवासी ग्राम सोबत थाना कचनार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  रात में मेरे सूने घर में अज्ञात व्यक्तियों ने घुसकर सोने -चांदी के आभूषण और नगदी राशि चुरा ली है। इस रिपोर्ट के आधार पर कचनार थाना में अपराध क्रमांक 35/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

तकनीकी साक्ष्यों का लिया सहयोग: वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में कचनार थाना प्रभारी पूनम सेलर ने विभिन्न टीमों का गठन करके एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अपने सशक्त मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी जैकी पुत्र बृजेश वाल्मीक, निवासी ग्राम मानपुर थाना म्याना जिला गुना, पाताल उर्फ छोटू पुत्र हरवीर वाल्मीक निवासी ग्राम सोबत थाना कचनार,अमन पुत्र विनोद वाल्मीक निवासी ग्राम निंबोला, थाना आरोन जिला गुना,करन पुत्र सोनू वाल्मीक निवासी ग्राम मानपुर थाना म्याना जिला गुना को विधिवत गिरफ्तार किया गया।  

संपूर्ण मशरूका जब्त: उक्त आरोपियों के कब्जे से चोरी गया संपूर्ण मशरूका , जिसमें सोने की चैन, मंगलसूत्र,झुमकी, चांदी की पायलें, चांदी तथा तीस हजार नगदी सहित घटना में प्रयुक्त वाहन (दो मोटर साइकिलों को बरामद कर जब्त की हैं।
   पुलिस टीम :उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कचनार उपनिरीक्षक पूनम सेलर,सउनि भरत सोलंकी,प्रआर शिवेंद्र सिंह,प्रआर आशीष सिंह,प्रआर किशन सिंह,प्रआर कमल सिंह, आ.सत्येंद्र कुशवाह,आ.केरन सिंह,आ.राजीव शर्मा,आ.अखलेश,आ.विजय भार्गव,आ.अंगार सिंह, चालक मनीष रघुवंशी एवं एनआरएस देवी लाल की सराहनीय भूमिका रही।