काठमांडू नेपाल : सोमवार को भारत के पंजाब राज्य में होशियारपुर ज़िले के तलवाड़ा शहर की प्रसिद्ध कवयित्री तथा समाज सेविका,साहित्यकारा डॉ. वंदना ठाकुर को नेपाल के काठमांडू में सम्मानित किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा डॉ. वंदना ठाकुर को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया है। नेपाल भारत मैत्री विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्द्धन, नेपाल भारत की मैत्री भाषा हिंदी/नेपाली के वैश्विक प्रचार प्रसार तथा देश विदेश के कवि, लेखक,साहित्यकार और शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल, भारत सहित 5 देश के एक हजार प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान, तथा मातृभाषा गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर तलवाड़ा की प्रसिद्ध कवयित्री,शिक्षिका, समाजसेवी,साहित्यकारा तथा संपादक डॉ.वंदना ठाकुर को प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ.वंदना की उपलब्धियां एवं सृजन:डॉ वंदना ठाकुर की कई एकल कृतियां प्रकाशित है, अभी दो साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन कर रही है, वह मानसरोवर साहित्य अकादमी, राजस्थान की डॉयरेक्टर भी है। डॉ.वंदना ठाकुर एक लेखिका, कवयित्री, साहित्यकारा समाज सेविका होने के साथ केंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, दसुहा की हिंदी अध्यापिका भी है। विभिन्न साहित्यिक तथा सामाजिक संस्थाओं से आबद्ध डॉ. वंदना ठाकुर को दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं।
शब्द प्रतिभा का उद्देश्य:डॉ. वंदना ठाकुर को सम्मान की बधाई देते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा कि शब्द प्रतिभा का उद्देश्य है प्रतिभाओं का प्रोत्साहन कर उनमें नव ऊर्जा का विकास करना इसी कड़ी में आज भारत में पंजाब राज्य की लोकप्रिय शिक्षिका एवं कवयित्री डॉ.वंदना ठाकुर का अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होना गौरव का विषय है। ज्ञात हो कि डॉ वंदना ठाकुर एक कुशल लेखिका है इनकी लिखी कविताएं समाज को सकारात्मक संदेश देती है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी डॉ वंदना ठाकुर जैसी प्रतिभाशाली रचनाकारों को राज्य की ओर से सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित करने की भी आवश्यकता है।
डॉ.डी.एस.संधु ने प्रेषित की बधाई एवं शुभकामनाएं:डॉ वंदना ठाकुर के सम्मान की खबर पाकर भारतीय नौजवान सांस्कृतिक संघ (इयूका)के राष्ट्रीय संचालक तथा वरिष्ठ साहित्यकार सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट एवं ग्लोरी न्यूज के सीएमडी डॉ. डी. एस. संधु जी ने डॉ.वंदना ठाकुर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। वहीं परिचितों तथा मित्रों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्हें नेपाल की ओर से अंतरराष्ट्रीय सम्मान देने के लिए नेपाल बुलाया गया और वहां उन्हें सम्मानित भी किया। सभी ने वंदना ठाकुर को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।